करंट से अधेड़ दुकानदार की मौत परिवार में मचा कोहराम।
दुकान में लगे लोहे के एंगल में करेंट से हुई मौत।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा निवासी अधेड़ दुकानदार की करेंट से हुई मौत सामने की दुकान में लगे लोहे के एंगल में करंट उतरने से हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। बुधवार की सुबह कसडा आइमा निवासी भोरिक राम पुत्र हरदेवराम की जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर चुनहवा बाजार में मुर्गा काटने की दुकान है। जिसके सामने प्रकाश इलेक्ट्रिक की दुकान है जिस पर बैठकर भोरिक राम दातून कर रहे थे कि दुकान में लगे लोहे के एंगल को पकड़ कर उठने में एंगल में करेंट उतरने से मौके पर ही भोरिक राम उम्र 54 साल की मौत हो गई। सूचना पर बड़े भाई शिवचन राम ने पहुंचकर जीयनपुर पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पुरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं मृतक के पास कोई पुत्र व पुत्री नहीं है। मृतक तीन भाइयों में बीच में था मौत की सूचना पर कसडा आइमा गांव व परिवार में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment