बेसिक शिक्षाधिकारी आजमगढ़ ने प्रधानाध्यापक, दो अनुपस्थित शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में किया तीन विद्यालय का निरीक्षण।
बच्चों की हाजिरी व एमडीएम प्रतिदिन ऑनलाइन करने के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन विद्यालय का किया निरीक्षण। वहीं प्रधानाध्यापक को दी नोटिस अनुपस्थित दो शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण,बच्चों की हाजिरी व एमडीएम सहित अन्य बिंदुओं को प्रतिदिन ऑनलाइन करने के निर्देश। शनिवार की सुबह 9:00 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ राजीव पाठक ने कम्पोजिट विद्यालय कांखभार का निरीक्षण किया।वहीं प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार छुट्टी पर रहे प्रभारी माधुरी से विद्यालय में नामांकन की जानकारी वही एमडीएम सहित उपस्थित पंजिका शिक्षक डायरी का निरीक्षण किया और निपुण विद्यालय बनाने पर जोर दिया 8 शिक्षक मौजूद रहे। जिसके बाद प्राथमिक विद्यालय रसुलपुर उर्फ नरईपुर का निरीक्षण किया प्रधानाध्यापिका नीलम राय से जानकारी ली और उपस्थित पंजिका शिक्षक डायरी और एमडीएम का निरीक्षण किया। वहीं शिक्षकों व शिक्षामित्रों से पठन पाठन के साथ बच्चों के अनुपस्थित रहने पर घर से बुलाने व कारण जानने के लिए निर्देशित किया विद्यालय में नामांकन बढ़ाने व निपुण विद्यालय बनाने पर जोर दिया सभी शिक्षक मौजूद रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय कादीपुर उर्फ रजादेपुर का निरीक्षण किया प्रधानाध्यापक योगेंद्र यादव से जानकारी ली वहीं उपस्थिति पंजिका में इंदु सिंह चिकित्सा अवकाश पर रही तो संध्या देवी अवकाश पर रही तो मीरा सिंह व पूनम राय अनुपस्थित रहीं जिनको रजिस्टर पर दर्शाया नहीं जाने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस देने व अनुपस्थित शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा इस दौरान विद्यालय में बच्चों की हाजिरी व एमडीएम सहित अन्य बिंदुओं को प्रतिदिन ऑनलाइन करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण को लेकर हड़कंप मचा रहा।
No comments:
Post a Comment