बीआरसी कार्यालय अजमतगढ़ पर शिक्षकों ने की नारेबाजी।
बीआरसी कार्यालय पर शिक्षकों ने आनलाइन हाजिरी को लेकर किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन।
खंड शिक्षा कार्यालय पर ताला जड़ किया विरोध।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ में शनिवार को शिक्षकों ने आनलाइन हाजिरी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ अनुपस्थिति व्यक्त की नाराजगी कार्यालय पर ताला जड़ किया विरोध आक्रोशित शिक्षकों ने जमकर की नारेबाजी प्रदर्शन कर कार्यालय सहायक को सौंपा ज्ञापन। शनिवार को बीआरसी कार्यालय अजमतगढ़ पर आनलाइन हाजिरी के विरोध को लेकर शिक्षक संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाया,संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने बीईओ से मिलकर उन्हे अवगत कराया कि शनिवार को दिन में दो बजे के बाद समस्त शिक्षक मिलकर उन्हे ज्ञापन सौंपेंगे। जिस पर खंड शिक्षाधिकारी ने अपनी सहमति दे दी। शनिवार को दिन में 2:00 बजे के बाद जब समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शिक्षकों के साथ बीईओ को ज्ञापन देने पहुंचे तो वह अपने कार्यालय पर नदारद मिले। जिस पर शिक्षकों का आक्रोश भड़क उठा शिक्षक पदाधिकारियों ने मिलकर बीआरसी कार्यालय पर सांकेतिक रूप से ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की तथा खंड शिक्षाधिकारी के व्यवहार को शिक्षक संगठनों का अपमान बताया। वहीं कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कार्यालय सहायक जगदीश को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। शिक्षा महानिदेशक के निर्देश कि प्रतिदिन पांच विद्यालय अधिकारियों द्वारा चेक करके आनलाइन हाजिरी करवाने के निर्देश के बावजूद बीईओ का ना मिलना चर्चा का विषय बना हुआ।शिक्षक संगठनों ने अपने ज्ञापन में आनलाइन हाजिरी का पूर्ण बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान मुख्य रूप से जितेंद्र राय,तेज प्रताप राय,राज मणि प्रसाद शर्मा,नीतू भारती, प्रियंका,कमलनयन,अनिल मिश्रा, अंशु राय,दिनेश पान्डेय,प्रद्युम्न राय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment