हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जुल्फेकार पुत्र स्व0 शमीम उम्र करीब 28 वर्ष निवासी करमैनी थाना रौनापार के लिखित प्रार्थना पत्र कि दिनांक 16.07.24 को समय 6:40 बजे पुरानी रंजीश को लेकर आरोपीगण द्वारा चाँदपट्टी बाजार में वादी के भाई औरंगजेब को एक राय होकर गाली गलौज देते हुए जान मारने की नियति से सिर पर लाठी डण्डा से प्रहार कर घायल कर देने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 301/24 धारा 3(5),109,352,351(2) बीएनएस थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बनाम एक मुकेश शर्मा पुत्र हीरालाल शर्मा,दूसरा सुनील शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा निवासी चालाकपुर थाना रौनापार के विरुध पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया द्वारा किया जा रहा था। उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया मय हमराह द्वारा दिनांक 17.07.24 को ग्राम हिरनई गुल्लीगढ़ के गेट के सामने से समय करीब 11:35 बजे अभियुक्त मुकेश शर्मा पुत्र हीरालाल शर्मा उम्र करीब 28 वर्ष 2.सुनील शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment