Monday, July 29, 2024

रविवार को जिया राय सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल में तैराकी का बनाया विश्व रिकॉर्ड।

जिया राय भारत ही नहीं दुनिया की पहली पैरा तैराक इंग्लिश चैनल किया पार।

आजमगढ़ की पैरा तैराक बिटिया जिया राय ने विश्व में नाम किया रोशन।

रविवार को जिया राय सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल में तैराकी का बनाया विश्व रिकॉर्ड।

इंग्लिश चैनल में तैराकी के बाद पैरा ओलम्पिक में मिला प्रवेश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी प्रसिद्ध पैरा तैराक जिया राय भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली पैरा तैराक जो इंग्लिश चैनल को किया पार आजमगढ़ की बिटिया पैरा तैराक जिया राय ने। बनाया विश्व किर्तिमान नाम किया रोशन रविवार को सबसे कम उम्र की जिया राय इंग्लिश चैनल में तैराकी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड मिलेगा पैरा ओलम्पिक में मिला सीधे प्रवेश।ब्रिटेन में आयोजित 21 जुलाई से 28 जुलाई तक इंग्लिश चैनल स्वीमिंग में जिया राय 28 जुलाई 24 को यूके और फ्रांस के बीच 34 किलोमीटर की दूरी इंग्लिश चैनल में तैराकी की जिसमें 17 घंटा 25 मिनट में तैराकी पुरी की भारत की प्रतिभावान पैरा तैराक जिया राय ने सभी बाधाओं को पार करते हुए भारत की शीर्ष रैंकिंग ओपन वॉटर पैरा तैराक और दुनिया की पहली दिव्यांग महिला बन गईं, जो इंग्लिश चैनल में एकल तैराकी पुरी की हैं। वहीं भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की एकलौती सबसे कम उम्र 16 वर्ष में पैरा तैराक बन गई विदित हो इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने की तुलना में अधिक लोग माउंट एवरेस्ट पर चढ़े हैं। पिछले 100 वर्षों में केवल 1700 व्यक्तियों ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया है इंग्लिश चैनल तैरकर पार करना इतना कठिन क्यों है। चैनल का पानी अपनी ख़तरनाक धाराओं के लिए जाना जाता है। जुलाई में पानी का तापमान 18⁰ C होता है और इसलिए हाइपोथर्मिया हो सकता है। जेली फिश, समुद्री शैवाल और लकड़ी के तैरते तख्तों से मिलने की अच्छी संभावना है।  यह दुनिया की सबसे व्यस्त शिपिंग लेन में से एक है, जहां प्रतिदिन 600 से अधिक टैंकर, फ़ेरी और अन्य जहाज़ आते-जाते हैं। मौसम की स्थितियाँ अचानक बदल जाती हैं जिससे पहले से तैराकी की योजना बनाना लगभग असंभव हो जाता है।दिव्यांग होने और बोल न पाने के बावजूद, उनके पिता मदन राय ने उन्हें ग्लोबल ओपन स्विमिंग चैंपियन में बदल दिया।  जिया ने 14 किमी, 22 किमी और 36 किमी में ओपन सी स्विमिंग में 3 विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम रोशन किया है।  उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा पैरा श्रेणी में भारत के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2022 में उन्हें द टेम्पल ग्रैंडिन अवार्ड मिला। जिया राय भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली पैरा तैराक जो इंग्लिश चैनल तैराकी पुरी की वहीं विश्व की सबसे कम उम्र की पैरा तैराक है जिया राय को इंग्लिश चैनल तैराकी पुरी करने के बाद पैरा ओलम्पिक में सीधे प्रवेश मिल गया।

No comments:

Post a Comment