Monday, July 1, 2024

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने जीयनपुर व रौनापार थाने का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने जीयनपुर व रौनापार थाने का किया निरीक्षण।

निरीक्षण कर साफ सफाई व फाइलों के रखरखाव का दिया दिशा निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली व रौनापार थाना का आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने औचक किया निरीक्षण थाने पर साफ सफाई व फाइलों के रखरखाव का दिया निर्देश। सोमवार की देर शाम को आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जीयनपुर कोतवाली का निरीक्षण किया इस दौरान जीयनपुर कोतवाली पर नए कानून को लेकर रजिस्टर व फाइलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं महिला हेल्प डेस्क व कैंटीन महिला शौचालय पुलिस बैरक व परिसर चारदीवारी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली।वहीं इस दौरान साफ सफाई व फाइलों के रखरखाव के लिए जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय को निर्देशित किया। वहीं जीयनपुर कोतवाली के निरीक्षण के बाद रौनापार थाने का निरीक्षण किया इस दौरान क्षेत्राधिकार शुभम तोदी,जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में तैनात एस आई व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment