Monday, July 8, 2024

पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मतदाताओं का व्यक्त किया आभार।

मतदाता अभिनंदन समारोह अजमतगढ़ में हुआ आयोजित।

पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मतदाताओं का व्यक्त किया आभार।

मतदाताओं में फैले भ्रम को दूर जागरूक करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया प्रेरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ में मतदाता अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मतदाताओं का व्यक्त किया आभार वही भाजपा जिला अध्यक्ष ने मतदाताओं में फैले भ्रम को दूर कर जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित।सोमवार को दिन में 12:00 बजे से 2:00 बजे तक अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में मतदाता अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित जिसकी अध्यक्षता प्रेम शंकर सिंह व कार्यक्रम का संचालन दिवाकर सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद व भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जो मजबूत कार्यकर्ताओं के बल पर कार्य करती है। वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और कहा कि जागरूक मतदाता ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि झूठ व भ्रम फैला कर मतदाताओं को गुमराह किया गया भाजपा कार्यकर्ताओं से झूठ व भ्रम को दूर कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद जायसवाल,अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी,जयप्रकाश सिंह,तारकेश्वर ओझा,हरिनायन राय,राजा मोर्या सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment