अमुआरी नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता में हुई वृद्धि।
दो दर्जन से अधिक गांव हुए लाभान्वित।
अमुआरी नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए का लगा ट्रान्सफारमर ।
दो दिनों से बाधित विद्युत आपूर्ति हुई बहाल।
क्षमता में वृद्धि होने से क्षेत्र वासियों में हर्ष।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमुआरी नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता में हुई वृद्धि 10 एमवीए का लगा ट्रांसफार्मर दो दिनों से बाधित विद्युत आपूर्ति हुई बहाल क्षमता में वृद्धि होने से क्षेत्र वासियों में हर्ष।अमुआरी नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र पर 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर होने से ओवरलोड की समस्या से क्षेत्रवासी ग्रस्त थे। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। जिसको लेकर लोग परेशान थे क्षेत्रवासियों के प्रयास और विद्युत विभाग के द्वारा रिपोर्ट पर मंगलवार की रात्रि में अमुआरी नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसकी खबर प्रमुखता के साथ समाचार आजमगढ़ लाइव न्यूज में प्रकाशित की जिसको समय से पूरा किया गया। वहीं इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव और बृजेश कुमार की उपस्थिति में कड़ी मेहनत कर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता में दोगुनी वृद्धि कर क्षेत्र वासियों को बुधवार की सुबह से निरंतर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिससे दो दर्जन से अधिक गांव अमुआरी नारायनपुर, चंगईपुर,जोल्हापुर,रामपुर, सवरूपुर,भुवन बुजुर्ग,कटाई, सिकरौरा,कटाई दिलशाद, गोलईपुर सहित तीन फीडर से दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति निरंतर की जा रही है।जिससे लगभग 20 से 25 हजार की आबादी प्रभावित होती है विद्युत आपूर्ति बहाल होने से और विद्युत उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि होने से क्षेत्र वासियों में हर्ष है।वहीं एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने लोगों से विद्युत कनेक्शन लेने और विद्युत बकाया को समय से देने के लिए अपील की और कहा कि समय से विद्युत बिल नहीं जमा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान मुख्य रूप से तेज नारायण सिंह,रोहित, मन्ना सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment