देर रात सिंचाई मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा।
हाजीपुर बाजार के पास कटान रोकने को बने लांचिग एप्पन का किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने देर रात बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हाजीपुर में कटान रोकने के लिए बने लांचिंग एप्पन का किया निरीक्षण। बुधवार को देर रात 10:00 बजे हाजीपुर कटान रोकने के लिए बने लांचिग एप्पन का निरीक्षण सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया इस दौरान लाइट जलाकर किया वहीं ग्राम प्रधान सुभाष पटेल के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने लांचिंग एप्पन को 100 मीटर और बनाने की बात रखी। इस पर सिंचाई मंत्री ने 100 मीटर और बनाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।वहीं सिंचाई मंत्री ने ग्रामीणों से बाढ़ व कटान के संबंध में जानकारी ली और अभियंता अरुण सचदेव को बाढ़ से बचाव के लिए हुए कार्य की विस्तृत जानकारी लेकर सचेत रहने के लिए निर्देशित किया विदित हो पिछली वर्ष की बाढ़ में हाजीपुर बाजार के दो मकान घाघरा की कटान से ढह गए थे। देवारा वासियो के लिए हाजीपुर बाजार सबसे नजदीक बाजार है। 10 हजार की आबादी का इस बाजार से रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी होती है। वहीं निरीक्षण के कार्यक्रम के दौरान बाढ़ खंड अधिकारी व कर्मचारी लगे रहे।
सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,एसडीओ धनंजय यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल,संतोष सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरैया,अरुण सिंह पटेल ग्राम प्रधान सहनूपुर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment