Wednesday, July 10, 2024

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कटान का किया निरीक्षण।

खतरा बिंदु से 2 सेमी  नीचे‌ बह रही घाघरा नदी।

प्रति घंटा 2 सेंटीमीटर बढ़ रहा  घाघरा का जलस्तर।

देवारा खास राजा के झगरहवा में कटान हुई तेज।

उपजिलाधिकारी ने कटान का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगडी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 2 सेमी निचे बह रही प्रति घंटा 2 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बीते 20 घंटे में 40 सेमी बड़ा सरयू नदी का जलस्तर। कटान हुई तेज उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने किया निरीक्षण। बुधवार को घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से कई गांव के संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी में जल स्तर बढ़ने से देवरा खास राजा के झगरहवा पुरवा में तेजी से कटान हो रही है जिससे कई घर कटने के कगार पर है। मौके पर  उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार व तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने पहुंचकर कटान पीड़ितों का हाल जाना। वहीं समझाया कि बंधे पर सुरक्षित आश्रय स्थल पर जाने के लिए निर्देशित किया। वहीं देवारारा खास राजा के झगरहवा पुरवा के द्वारिका,वीरेंद्र,मेंधू,नाथे, कृपाल,कन्हैया सहित 12 घर के करीब कटान की कगार पर हैं। वही पर कटान स्थल पर पीएसी के जवान भी पंहुच गए हैं। मंगलवार को नदी का जलस्तर 71.12 रहा तो वहीं पर बुधवार को जलस्तर 71.66 दर्ज किया गया।नदी का खतरा बिन्दु 71.68  सेमी है जिससे दो सेमी निचे बह रही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वासियों में नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने व कटान होने से भय बना हुआ है। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने निरीक्षण कर बाढ़ से बचाव व डूबे रास्ते पर नाव के संचालन के लिए निर्देशित किया जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment