सफाई कर्मी की मौत पर हुई शोक सभा 58 हजार दी गई आर्थिक मदद।
सफाई कर्मी की मौत पर अजमतगढ़ सभागार में हुई शोकसभा दी आर्थिक मदद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ के सभागार में हुई शोक सभा की आर्थिक मदद अजमतगढ़ एडीओ पंचायत व कर्मचारियों ने व्यक्त किया शोक संवेदना। पनशब्दा निवासी इंद्रासन यादव सिकरौरा गांव सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत रहे अपने कार्य के दौरान मौत पर अजमतगढ खंड विकास पर सभागार सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विदित हो 11 जुलाई को इंद्रासन यादव सफाई कर्मी ग्राम पंचायत सिकरौरा में ड्यूटी के दौरान पंचायत भवन के पीछे आम के पेड़ निचे मृत पड़े रहे।जिसे बच्चों ने देखा और शोर मचाने पर पहचान हुई। सफाई कर्मचारी संगठन निवास ग्राम पंचायत विशुनपुर के राजस्व गाँव पन्सबदा उनके परिवार को संगठन की तरफ से 58 हजार रुपए दिया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव,अखिलेश कुमार जिला संगठन मंत्री,ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव,राजेश कुमार सिंह महामंत्री,मानसिंह कोषाध्यक्ष समस्त सेक्टर प्रभारी सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment