बदलाव किए गए नए आईपीसी की धाराओं को लेकर लगाई चौपाल।
एप कराया गया डाउनलोड दी गई जानकारी।
भ्रम जो फैलाया जा रहा है उससे सावधान रहे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को शाम 4:00 बजे क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी की अध्यक्षता में नए कानून एवं आईपीसी की धाराओं में किए गए संशोधन को लगाई चौपाल की बैठक दी जानकारी एप कराया डाउनलोड नये कानून से न्याय का मिला भरोसा पुलिस व जनता को सहूलियत।सोमवार की शाम 4:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर नये कानून को लेकर क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने नए कानून में हुए बदलाव के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि नए कानून में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो काफी महत्वपूर्ण और कठोर दंड संहिता है। जिससे लोगो को त्वरित न्याय दिया जा सके। नए कानून की सीआरपीसी,आईपीसी एव एविडेन्स में बड़े बदलाव किए गए है। वही उन्होंने कहा कि नए कानून से लोगो को त्वरित न्याय देने की सरकार की मनसा है।पुलिस द्वारा जागरूकता बुकलेट वितरित किया गया एव सीआरबी एप डाउनलोड कराया गया एव विधिवत तरीके से समस्त नए कानूनों से उपस्थित जनसमूदाय को जागरूक करते हुए गांवों में लोगो को नए कानून से जागरूक करने की अपील की गई।वहीं भ्रम पैदा कर रहे लोगों से सावधान किया नया कानून से आनलाइन मुकदमा व समयबद्ध विवेचना व न्याय को परिभाषित किया गया है। इस दौरान कोतवाल विवेक पाण्डेय,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,राजेश राय,राजदेव सिंह,जयराम सिंह पटेल,ज्ञानेंद्र मिश्रा,संजय राम,जयप्रकाश सिंह, मनीष चौरसिया सहित समस्त एसआई व जीयनपुर कोतवाली के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment