Saturday, March 16, 2024

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले फरियादी=====

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर बोले फरियादी
===================
फरियादी नंबर 1
::आबादी से सटी मेरी पुश्तैनी जमीन है,जिस पर जमाने से हम लोग काबिज हैं। मैं पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण कर रहा था। इस बीच गांव के ही कई लोगों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। अभिलेख लेकर में तहसील से लेकर थाने तक चक्कर लगाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
शिवकुमार यादव ग्राम चांदपुर आखर चंदा महाराजगंज
+++++++++++++;+++++
फरियादी नंबर दो

ग्राम सभा मोतीपुर में आराजी नंबर 376,626,714, 356, 208 का में भूमिधर हूं। जिस पर विपक्षी अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं।विपक्षी काफी सर्कस है। मैं अपनी खतौनी लेकर लगातार दौड़ रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
   राम लौट राम ग्राम मोतीपुर गोपालपुर सगड़ी
++++++++++++++++++++
फरियादी नंबर 3

मैंने अपने ही गांव के शेरू उर्फ साबिर को दो लाख पंद्रह हजार रुपए की डीजे मशीन और अन्य सामान किराए पर चलाने के लिए दिया था। 27 दिसंबर 2023 को मैंने शेरू से अपना सामान मांगा तो देने की बात कही। दूसरे दिन उसने सारा सामान गायब कर दिया। अब मैं बार-बार अपना सामान मांग रहा हूं लेकिन नहीं दे रहा है। थाने पर कई बार गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अरविंद गौड़ ग्राम समंदपुर थाना जीयनपुर
++++++++++++++++++++
फरियादी नंबर 4
विकास खंड अजमतगढ़ ग्राम सभा सुखमदत्त नगर में दलित बस्ती में सरकारी नाला 14 वर्ष पूर्व बना हुआ है।जिसमें दर्जनों घरों का पानी बहता है, लेकिन कुछ लोगों ने नाले को पाट दिया है जिससे पानी घरों में वापस जा रहा है। जिससे बीमारियां फैलने की संभावना है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
 बेचू यादव प्रदेश महासचिव भारत परिषद।

No comments:

Post a Comment