प्रदेश में पांच सीट भी नहीं जीत पाएगी सपा आजमगढ़ भी हारेगी::दारा चौहान
घोटालेबाजों को हर हाल में जाना होगा जेल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा के चुनाव में पूरे प्रदेश में 5 सीट भी नहीं जीत पाएगी बल्कि आजमगढ़ की लोकसभा सीट भी बुरी तरह से हारेगी। घोटाला करने वाले हर व्यक्ति को जेल जाना पड़ेगा। यह बातें प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को अजमतगढ़ बाजार में अपने स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं की जानकारी न तो गरीबों तक पहुंच पाती थी न ही योजनाओं का लाभ उनको मिलता था। प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद से हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैंने प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा किया। जिनके अनुभव के आधार पर में यह कह सकता हूं अब की लोकसभा के चुनाव में मुसलमान भी भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुट रहा है और अबकी बार 400 पार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज को जेल जाना ही पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण सिंह,तारकेश्वर ओझा, लालू जायसवाल,कन्हैया अग्रवाल रामजन्म सिंह,कैलाश राय,मुन्ना सिंह,किशुन कनौजिया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment