Thursday, March 21, 2024

छोटे बड़े का भेद मिटाता है होली का पर्व::दिनेश लाल निरहुआ

छोटे बड़े का भेद मिटाता है होली का पर्व::दिनेश लाल निरहुआ

होली मिलने समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दिया गया भाई चारे का संदेश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में गुरुवार को देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां भाजपा नेताओं ने लोगों को होली मिलन भाईचारा सद्भावना पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की यह त्योहार भारतीय परम्परा का पर्व एक दूसरे से भेद भाव मिटाते हुए मनाने की अपील की। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर एव अबीर गुलाल लगा कर किया गया तो वही कलाकार सुनील राय एव गुलाम अली आदि द्वारा बेहतरीन चैता एव फागुन गीत जमकर गाया गया। जिसपर होली मिलन समारोह में उपस्थित लोग खुद झूमने लगे। वही सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने फागुन के तर्ज पर गाया तो जमकर तालिया बजने लगे। कहे देश ललकार अबकी बार फिर मोदी सरकार। अबकी की होली जाई चार सौ पार,सुनाकर सबको तीसरी बार मोदी सरकार की अपील करते हुए जमकर फगुआ गाना गाया। कहा कि सभी माता बहने भाई बहन सब लोग अपने अपने बूथ पर अवश्य जाये और मतदान अवश्य करे। बाबा का बुलडोज़र चाप रहा है विरोधी भाग रहा है।
वही जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि होली भाई चारे का पर्व है साथ ही भारतीय परंपरा के रंगों का त्योहार है जो एक दुसरे के बीच का भेद भाव मिटाता है।इस दौरान पूर्व विधायक बंदना सिंह,अरबिंद जायसवाल, मनीष मिश्रा,सोनू सिंह,दिवाकर सिंह,जयप्रकाश सिंह,चंद्रशेखर सिंह पप्पू,तारकेश्वर ओझा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment