Thursday, March 21, 2024

धनुष टूटते ही राम के गले में सीता ने डाला वरमाला।

धनुष टूटते ही राम के गले में सीता ने डाला वरमाला।

सखियों ने गाए मंगल गीत,नाचने लगे दर्शक,
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने राम,लछमन,सीता माता का आरती कर लिया आशिर्वाद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के चौमुखीनाथ मंदिर पर चल रहे रुद्र महायज्ञ में गुरुवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन के दौरान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही दर्शकों के जयकारे के बीच सीता ने वरमाला डाली। यज्ञ में पहुंचे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भगवान बने कलाकारों की आरती और माल्यार्पण कर आशीष लिया।चौमुखी नाथ मंदिर पर 14 मार्च से रुद्र महायज्ञ चल रहा है।सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक यज्ञ पूजन और परिक्रमा का कार्यक्रम चलता है। दोपहर में 1:00 बजे से तीन बजे तक मथुरा वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता है। गुरुवार को सीता स्वयंवर,पुष्प वाटिका,जनक प्रतिज्ञा,लक्ष्मण का क्रोध, और धनुष भंग का मनोहारी मंचन हुआ। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर रामलीला के कलाकार राम और लक्ष्मण व सीता का माल्यार्पण किया और आरती कर आशीष लिया और जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं गीत गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
इस दौरान दौरान अनिरुद्ध राय, मार्कंडेय राय,राजेश राय,विशाल सिंह,सौरभ राय पिंटू,राजेश यादव मिंटू सिंह,राकेश सिंह,विनोद सिंह तेजप्रताप राय,रामनारायण मिश्र,पंकज श्रीवास्तव,पप्पू सरोज राय,राम भरत सिंह और पुजारी भीम दास मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment