Sunday, March 31, 2024

लोक सभा चुनाव को लेकर एसएसबी के जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

लोक सभा चुनाव को लेकर एसएसबी के जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने किया रोड़ मार्च।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आज़मगढ़।
सगड़ी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च।
प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के साथ संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो आप की खैर नहीं। पुलिस ने शत प्रतिशत व निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस का फ्लैग मार्च जीयनपुर बाज़ार,आज़ाद नगर,समता नगर,आदर्श नगर,कुरैश नगर सहित विभिन स्थानों से होते हुए कोतवाली पहुंचा।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गाड़ियों की सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस का काम आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना है अपराधियों के दिल में पुलिस का डर पैदा होने से अपराध पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सड़क पर उतार कर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि अफवाहों से दूर रहें।लोगों से बताया गया कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

No comments:

Post a Comment