Saturday, March 16, 2024

चुनाव अचार संहिता लगते ही उतरने लगें बैनर पोस्टर ।

चुनाव अचार संहिता लगते ही उतरने लगें बैनर पोस्टर ।

तहसील एव नगर पंचायत से हटाई गई सभी पार्टियों के पोस्टर बैनर।

हर हाल में होगा आचार संहिता का पालन:: उपजिलाधिकारी ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में शनिवार को अचार संहिता लगते ही नगरों और ग्रामीण बाजारों से बैनर पोस्टर हटाने में कर्मचारी और अधिकारी जुट गए। जहां पुलिस के जवान जगह-जगह और मजदूर होर्डिंग बैनर उतारते हुए नजर आए। वही तहसील सगड़ी पर सुबह ही आचार संहिता लगने के पूर्व ही तहसील पर लगाई गई बैनर पोस्टर को सरकारी ठेकेदार के आदमी उतारने में लगे रहे। आचार संहिता लगने के पूर्व से ही कई स्थानों से बैनर पोस्टर होर्डिग हटाए जाने लगे थे।वहीं पर नगर पंचायत जीयनपुर व अजमतगढ़ में अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या के नेतृत्व में जगह-जगह से बैनर होर्डिंग हटाने में पुलिस लगी रही। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी बनी रही। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र गंगवार ने कहा कि हर हाल में आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। वैसे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों पुलिस आदि को निर्देशित किया गया है कि गांव बाजार नगरों से तत्काल जो भी बैनर होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं उन्हें हटा लिए जाए यदि यह बैनर और होर्डिंग नही हटाए गए तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment