Tuesday, March 12, 2024

एक करोड़ पच्चीस लाख छब्बीस हजार रुपये से होगा कालिका मंदिर का सुंदरी करण।

एक करोड़ पच्चीस लाख छब्बीस हजार रुपये से होगा कालिका मंदिर का सुंदरी करण।

विधि विधान से किया गया भूमि पूजन,एक
महीने में बनकर तैयार हो जाएगा पूरा मंदिर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरकोरी धनछुला गाँव में स्थित कालिका मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा जीएसटी सहित 1 करोड़ 25 लाख 26 हजार रुपये की लागत से किया जाना है। जिसकी स्वीकृति और धन शासन द्वारा मिल चुकी है। निर्माण कार्य करने के पूर्व भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक वंदना सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष गोरखपीठ के राना राय सोनू एवं पुजारी रण विजय सिंह एव आचार्य पंडित परशुराम पान्डेय द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोचार के द्वारा पूजन अर्चना कर मंदिर का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।जिसका शिलान्यास 4 मार्च को योगी आदित्यनाथ द्वारा डिजिटल तरीके से किया गया था। इस संबंध में पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार यादव एवं अवर अभियंता अंकिता कुमारी ने बताया कि मंदिर पर जो सुंदरीकरण किया जाना है। उसमें टूरिस्ट हाल रेस्टिंग रूम शौचालय एक अतिरिक्त हाल मंदिर की पूरी मरम्मत नलकूप सेफ्टी टैंक पार्क इंटरलॉकिंग वाटर सप्लाई विद्युतीकरण आदि किया जाना है। जिससे कि मंदिर को भव्य रूप दिया जा सके और सुंदर बनाया जा सके। जहां दूर दराज से आए हुए लोगों को ठहरने की बेहतर व्यवस्था करने के लिए शासन द्वारा धन स्वीकृत किया गया है जो संपूर्ण कर सहित 125.26 लाख रुपए है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि इसके लिए हम लोगों ने काफी प्रयास किया जिससे कि पूर्व में पातालनाथ मंदिर शीतला मंदिर हरसिंहपुर व कालिका मंदिर धनछुला का सुंदरीकरण किया जा रहा है।जहां अगला कार्यक्रम रजादेपुर मठ को सुंदरीकरण करने का लक्ष्य है।जिसके लिए मुख्यमंत्री से बात भी हो चुकी है। जिसको सुंदर बनाया जा सके। मंदिर के सुंदरीकरण से दूर दराज से आने वाले भक्तों को काफी राहत और रुकने एवं समस्त वैवाहिक कार्यक्रम करने की बेहतर व्यवस्था होगी। वही गोरख पीठ के विभागा अध्यक्ष राना राय सोनू ने कहा कि मंदिर के सुंदरीकरण हो जाने से मंदिर का जो स्वरूप है। वह बदल जाएगा एवं काफी विशाल व भव्य हो जाएगा। जहां दर दराज से आए हुए लोगों को काफी राहत मिलेगी और तमाम कार्यक्रमों के आयोजन में बाधाएं उत्पन्न नहीं होगी। इस दौरान नागेंद्र यादव,परशुराम सिंह,सचिता सिंह, रामाश्रय राय,अवर अभियंता अंकित कुमारी,संजय कुमार,महावीर सिंह,संजीव कुमार राय, रणजीत सिंह,बलबीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment