Tuesday, March 12, 2024

ऑपरेशन कायाकल्प के लिए की गई बैठक आहूत।

ऑपरेशन कायाकल्प के लिए की गई बैठक आहूत।

19 पैरामीटर पूर्ण कर चुके ग्राम प्रधान एवं निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रधानाध्यापक,ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष की सामूहिक बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू,सीडीपीओ उमेश चंद पांडेय,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर संतृप्त हो चुके विद्यालयों के ग्राम प्रधान एवं निपुण हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष समन्यक बनाकर शैक्षिक गुणवत्ता एवं कार्य पूरा करें। ग्राम प्रधान ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पूर्ण कर अपने गांव के विद्यालय को  संतृप कर सकते हैं। बहुत से विद्यालय के कार्य पूरे हो चुके हैं कुछ ही कार्य अधूरा है उनको भी पूर्ण करने का आग्रह किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि हर विद्यालय को संतृप्त करने का कार्य चल रहा है अधिक जगहों पर 19 पैरामीटर पूर्ण हो चुके हैं। जहां भी कार्य अधूरा है उनको भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि में सभी ग्राम प्रधान से आशा करता हूं कि आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर जल्द पूरा कर लेंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया डीबीटी के माध्यम अभिभावकों के खाते में 1200 रुपए भेजे गए हैं। बच्चों के लिए ड्रेस,जूता,मौजा,बैग,स्वेटर, स्टेशनरी सामान लेने का आग्रह किया। इस दौरान अभिभावकों से विद्यालय में अधिक से अधिक नाम लिखाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह, एआरपी कमल नयन यादव,विमल प्रकाश,अनिल मिश्रा, कुसुम पांडेय,पंकज सिंह,अवधेश यादव,अरविंद कुमार, हुमा परवीन,नीतू भारती,प्रियंका, राजमणि शर्मा,प्रधान मनोज चौरसिया, राजेंद्र यादव,अरुण श्रीवास्तव,यशवंत सिंह,दीपक यादव आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment