Saturday, March 9, 2024

विद्यालय पर समय से नहीं पहुंचे अध्यापक तो ग्रामीणों ने गेट पर जड़ा ताला।

विद्यालय पर समय से नहीं पहुंचे अध्यापक तो ग्रामीणों ने गेट पर जड़ा ताला।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खुला ताला शुरू हुई पढ़ाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षा क्षेत्र हरैया के कंपोजिट विद्यालय जोकहरा पर समय से अध्यापकों के न पहुंचने पर शनिवार को ग्रामीणों ने गेट पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।जानकारी होते ही प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गेट का ताला खोला तब जाकर पढ़ाई शुरू हुई। कंपोजिट विद्यालय जोकहरा पर कुल 10 शिक्षक कार्यरत है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक कभी भी समय से स्कूल नहीं आते है। जिसके चलते छात्रों की संख्या और अध्यापन प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शनिवार को काफी संख्या में गांव के लोग विद्यालय पहुंच गए। सुबह 9:15 पर ना तो कोई अध्यापक पहुंचा नहीं प्रधानाध्यापक। जिससे नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया तो उनका मोबाइल बंद मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इससे अवगत कराया गया। सूचना मिलते प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडेय पहुंच गए। काफी मन मनौवल के बाद 10:00 बजे ग्रामीणों ने ताला खोला तो पढ़ाई शुरू हुई। इस संबंध में हरैया शिक्षा क्षेत्र के एआरपी आलोक राय ने बताया कि विद्यालय पहुंचने में शिक्षकों को कुछ लेट हुआ था। ग्रामीणों के ताला बंद करने के कुछ देर बाद ही प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंच गए। ताला बंद करने वाले निक्कू राय,दिनेश यादव,शिवलाल गौड़, नवनीत राय,सत्यम राय,आशुतोष
,चंदन राय,सुरेंद्र,पिंटू शर्मा ने बताया कि इस घटना से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया है उन्होंने जांचकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment