प्राथमिक विद्यालय का समरसेबल पम्प चोर उठा लें गये।
प्रधानाध्यापक ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ दी समरसेबल चोरी की तहरीर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ खंड शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय आलमपुर का समरसेबल पम्प हुआ चोरी दी तहरीर प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पर तहरीर देकर समरसेबल चोरी का अज्ञात पर लगाया आरोप।
मंगलवार को खंड शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ की प्राथमिक विद्यालय आलमपुर के परिसर में समरसेबल की बोरिंग कराई गई थी जो विगत कुछ दिनों से समरसेबल पम्प बंद पड़ा हुआ था। मंगलवार को प्रधानाध्यापक वकील अहमद ने बंद समरसेबल को चालू करने के लिए मिस्त्री को बुलाकर पाइप निकलवाया समरसेबल का पाइप जब बाहर निकाला गया तो उसमें से समरसेबल मोटर काट कर चोरी कर लिया गया था। जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक वकील अहमद ने ग्राम प्रधान समुद्रपुर को दी। वही शिक्षकों के साथ प्रधानाध्यापक वकील अहमद जीयनपुर कोतवाली पर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। वही जीयनपुर पुलिस ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
No comments:
Post a Comment