अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के चौकी लाटघाट इंचार्ज जाफर खान मय हमराह द्वारा लाटघाट महुला बार्डर पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोनू यादव पुत्र स्व फूलबदन यादव निवासी गांगेपुर मठिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र करीब 26 वर्ष को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 9:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 92/2024 धारा 3/25 A ACT पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
No comments:
Post a Comment