आगामी लोकसभा चुनाव,त्योहारों को लेकर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ जीयनपुर में निकला रोड़ मार्च।
आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रोड़ मार्च।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली से पुलिस और अर्धसैनिक बलों के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव व मार्च महीने में पड़ने वाले त्यौहार के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आने लगीं है। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बल व स्थानीय कोतवाली पुलिस के द्वारा जीयनपुर थाने से निकल कर रोड़ मार्च करते हुए बागखालिस,अंजान शहीद, मगरुगंज,मालटारी,चुनहवा,रामगढ़,धनछूला,जीयनपुर कस्बा का भ्रमण करते हुए कोतवाली जीयनपुर परिसर में जाकर समाप्त हुआ। जीयनपुर थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव व मार्च और अप्रैल महीने में पड़ने वाले त्यौहार के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोड़ मार्च निकाला गया।और यह चलती रहेगी। इसका उद्देश्य अपराधियों और शरारती तत्वों,मनचलों व चुनाव और त्यौहारों में खलल डालने वाले लोगों पर लगाम लगाना है। वही आम जनमानस की सुरक्षा करना है। आगामी त्यौहार में खलल डालने वाले शरारती तत्वों की पहचान की जा रही हैं जो त्योहारों में किसी प्रकार की असुविधा ना कर सकें। इस दौरान एसआई अभिषेक यादव,एसआई नीलमणि सिंह,एसआई विजय प्रकाश यादव,मनोज कुमार, सूर्यदेव यादव,शहादत अंसारी, राहुल सिंह सहित पुलिस के जवान व अर्धसैनिक बल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment