Saturday, March 30, 2024

दो सौ मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में जिया राय ने जीता गोल्ड।

दो सौ मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में जिया राय ने जीता गोल्ड।

13 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के पहले दिन ही मिली सफलता।

टीम महाराष्ट्र की ओर से जिया राय कर रही है प्रतिभाग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई सेंटर पार्क डिसेबिलिटी स्पोर्ट में 200 मीटर की फ्री स्टाइल पैरा स्विमिंग में शुक्रवार को जनपद की बेटी जिया राय ने की गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के कटाई अलीमुद्दीनपुर की रहने वाली जिया राय 29 मार्च से शुरू हुई तेरहवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में टीम महाराष्ट्र की ओर से 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअलमेडली इवेंट में प्रतिभाग कर रहीं है। पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 29 मार्च से 31 मार्च 24 तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही है। यह कार्यक्रम भारतीय पैरालंपिक समिति की देखरेख में पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है। शुक्रवार को संपन्न हुई 200 मीटर की फ्री स्टाइल पर तैराकी में जहां जिया राय को गोल्ड मेडल मिला। वही कर्नाटक की प्रिया मटेश्वर को सिल्वर तथा तमिलनाडु की  रतकुंडा संजना को कास्य पदक पर संतोष करना पड़ा। फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में विभिन्न प्रांतो के सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके पहले सुश्री जिया ने बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जिया राय के नाम पर दर्ज है। तीन दिसंबर 23 को जिया राय को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विकलांगता का राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। इस पैरा स्विमिंग तैराक  ने एक लंबा सफर तय किया है।

No comments:

Post a Comment