राजनीतिक सोच और समझ के अभाव में पिछड़ा रहा पूर्वांचल:एके शर्मा
अब प्रधानमंत्री की अगुवाई में तेजी से हो रहा है विकास।
पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कालिका मंदिर के सुंदरीकरण कार्य की किया समीक्षा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा कालिका मंदिर धनछूला में देवी दर्शन के दौरान कहा कि जनपद सहित पूर्वांचल के विकास में राजनीतिक सोच और समझ का अभाव बड़ा रोडा रहा है। जिसके चलते काफी दिनों तक यह क्षेत्र पिछड़ा रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से क्षेत्र का विकास हो रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा मां कालिका मंदिर धनछुला में कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए गुरुवार की रात में अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल में अब तेजी से विकास चल रहा है। मेरी समझ से देश और व्यक्ति के विकास में दैवीय शक्तियों की कृपा अवश्य होती है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में प्राकृतिक आपदाएं भी कम हुई है। अन्यथा भूकंप,साइक्लोन,पानी का संकट जैसी समस्याएं अक्सर खड़ी हुआ करती रही है। मंदिर के पुजारी रणविजय सिंह द्वारा कई अन्य प्रस्ताव दिए गए जिस पर उन्होंने काम शीघ्र ही कराए जाने का आश्वासन दिया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, प्रवीण कुमार सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,दिवाकर सिंह,सोनू राय राना,मनीष सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव,अतुल राय,राजेश राय,एकलाख अहमद,आलोक सिंह,महावीर सिंह,आनंद प्रकाश त्रिपाठी,आनंद सिंह,रजनीश राय ने क्षेत्र के विकास
के लिए ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments:
Post a Comment