सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर 108 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 7 का निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी गई समस्या। समाधान दिवस पर कुल 108 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से मात्र सात प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आई शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर कुल 108 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 98 व विकास विभाग के दो, शिक्षा विभाग के 0, पुलिस विभाग 7 और अन्य विभागों के एक मामले दर्ज हुए। जिसमें से मौके पर मात्र राजस्व विभाग व चकबन्दी के 07 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी,जिला गन्ना अधिकारी,समाज कल्याण अधिकारी,उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, न्यायिक उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा,जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय,नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment