आशाओं से सफलता नहीं मिलती लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास जरूरी:: सरफराज।
इस बार नहीं तो अगली बार जरूर मिलेगा आईपीएल में मौका::मुशीर खान।
गांव पहुंचने पर दोनों क्रिकेटरों का हुआ स्वागत,घर पर भी चार घंटे चलता है अभ्यास।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी कहा जाता है कि यदि व्यक्ति के अंदर ऊंचाई पानी का जज्बा,लगन और दृढ़ संकल्प हो तो बड़ी से बड़ी कामयाबी उसके चरण चूम लेती है। क्रिकेट में कुछ ऐसा ही कर दिखाने का संकल्प लेकर निकले सगड़ी तहसील के नौशाद खान खुद बहुत कुछ नहीं कर पाए लेकिन अपने दो बेटों को क्रिकेट की दुनिया का धुरंधर खिलाड़ी बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। सोमवार को गांव पहुंचने पर टेस्ट क्रिकेटर सरफराज खान और अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी मुशीर खान का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।भारतीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के सगड़ी तहसील के ग्राम बासुपार निवासी सरफराज खान सोमवार को अपने घर पहुंचे। ग्रामीण और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सरफराज खान ने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था।सरफराज ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में 62 रन बनाए। उन्होंने मात्र 66 गेंद पर 62 रन बनाकर बेहतरीन पारी खेली।इस टेस्ट में सरफराज खान ने नौ चौका और एक छक्का लगाया जिसकी लोगों ने सराहना की। सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने अंदर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बेहतरीन पारी से क्रिकेट जगत के लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। हाल ही में मुंबई और विदर्भ के बीच संपन्न हुए रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुर्शीद ने शानदार शतक लगाया। अपने स्वागत के दौरान सरफराज खान ने कहा कि केवल उम्मीद पालने से सफलता नहीं मिलती है बल्कि उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। क्रिकेट में आने के बाद मुझे कई जगह असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य को साधने की कोशिश की और सबके स्नेह से मुझे भारतीय टीम में स्थान मिला में देश के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं। वर्तमान समय में चल रहे आईपीएल में सलेक्शन ना होने पर क्रिकेटर मुशीर ने कहा कि में लगातार प्रयास कर रहा हूं।इस बार नहीं तो अगली बार मुझे आईपीएल में स्थान जरूर मिलेगा।सरफराज के पिता और कोच नौशाद खान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। बहुत उम्मीद नहीं पानी चाहिए। मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
No comments:
Post a Comment