सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सगड़ी अधिवक्ता समिति ने श्रद्धांजलि सभा कर अर्पित किए सुमन।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सगड़ी अधिवक्ता समिति के द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा कर अर्पित की श्रद्धा सुमन याद कर किया नमन।
जानकारी के अनुसार सपा संरक्षक व आजमगढ़ के पूर्व सांसद मुलायम सिंह यादव की अनंत यात्रा की सूचना पर आजमगढ़ जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी।वही सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के द्वारा गुरुवार की सुबह 11:00 बजे अधिवक्ता सभागार में मुलायम सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही वक्ताओं ने अपने संबोधन में मुलायम सिंह के कृत्यों को याद कर उन्हें नमन किया इस दौरान तहसील बार समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी ने राजनीत में अपूर्णणीय क्षति बताया वही मंत्री सूर्यभान यादव ने अधिवक्ता हेतु किए गए कार्यों को याद कर नमन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष अधिवक्ता संतोष कुमार ने उनको याद कर उनके किये गए कार्यो की प्रंशसा करते हुए नमन किया मणिकेश्वर, मनसा यादव, प्रतीश यादव, भीम यादव, सुखदेव दुबे, संजय कुमार, अविनाश राय, पंकज दुबे सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment