Thursday, October 27, 2022

मारपीट का बचाव करने गई वृद्ध महिला को लगा धक्का हुई मौत।

मारपीट का बचाव करने गई वृद्ध महिला को लगा धक्का हुई मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया  निवासिनी शनिचरी देवी पत्नी फूलचंद निषाद उम्र लगभग 80 वर्ष की गला पकड़ कर धक्का देने से मौत हो गई। मृतिका के पौत्र अनुरुद्ध पुत्र रामनाथ निषाद की तहरीर पर रतीलाल पुत्र परमंहस,वकील पुत्र राममिलाने निवासी सैदौली बुढावनपुर केवटहिया के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 8:00 बजे के करीब रतीलाल निषाद के घर मृतिका के बहू व बच्चों का आना जाना था जिस बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें बीच-बचाव करने गई मृतिका शनिचरी देवी को धक्का लगने के कारण मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतिका के पौत्र  की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पड़ोसियों के बीच तू तू मैं मैं के दौरान पहुंची महिला की धक्का लगने से मौत हो गयी। जिसमें महिला के पौत्र की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment