Sunday, October 30, 2022

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने घाटों का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश ।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने घाटों का किया निरीक्षण दिया आवश्यक निर्देश ।

घाटों पर कड़े सुरक्षा के इन्तजाम के निर्देश ।

86 स्थानों पर मनाई जा रही छठ,बाजारों में बढ़ी रौनक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा को देखते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह एवं कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के साथ घाटों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुल 86 स्थानों पर तहसील क्षेत्र में छठ पूजा मनाई जा रही है। जहां पोखरा और नदियों आदि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ-साथ साफ-सफाई लाइट व्यवस्था आदि कराई जा रही है एवं जीयनपुर कोइरिया पोखरा, अजमतगढ़ महादेव नगर पोखरा, पक्की बावडी,बेरमा तामसा नदी किनारे सहित कई स्थानों पर मोटर बोट के साथ पीएसी के जवान लगाए गए हैं। साथ ही साथ प्रत्येक घाटों पर गोताखोर भी लगाए गए हैं जहां लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ इन्हें डूबने आदि से बचाने के लिए कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि कोइरिया पोखरा पर 10 लाइब्याय ट्यूब की व्यवस्था बनाई गई है एव कम से कम एक दर्जन सफाई कर्मियों को सुरक्षा कवच देकर तैयार किया गया।उपजिलाधिकारी सगड़ी ने निर्देश दिया कि घाटों पर बैरी केटिंग कराई जाए और नायलॉन की रस्सियां पोखरे के चारों तरफ लगाई जाय जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो सके एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को दिशा निर्देशित किया कि समस्त घाटों की सुरक्षा कड़ी की जाए एवं जिन स्थानों पर पूर्व में घटनाएं घटित हो चुकी हैं। उन स्थानों पर प्रत्येक घाटों पर दो से चार गोताखोर और नाव की व्यवस्था कराई जाए। जिससे कि लोगों को डूबने से बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने समस्त घाटों पर लेखपालों को लगाया है। डाला छठ पर्व को देखते हुए महिलाओं की बाजारों में फल से लेकर कपड़ों की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। जहां लोग व्रत के लिए फल खरीद रहे हैं इस दौरान। आम,रामफल,नासपाती,तरबूज,अंगूर,संतरा,किन्नू,आदि कई ऐसे फल है जो सीजन में ही दिखाई देते हैं पर इस समय कई ऐसे फल दिखाई दे रहे हैं जो डाला छठ पर अद्भुत प्रतीत हो रहा है। वहीं फलों के थोक विक्रेता सतीश सोनकर और अनिल सोनकर ने बताया कि इस वर्ष कई अदभुत फल बाजार में बिना सीजन के मौजूद है और पूरे सगड़ी क्षेत्र में दो करोड़ से ऊपर का ब्यापार होने के अनुमान है।

No comments:

Post a Comment