Sunday, October 2, 2022

दशहरा पर्व के पूर्व अंजान शहीद गांव में प्रशासन ने ग्रामीणों संग की बैठक।

दशहरा पर्व के पूर्व अंजान शहीद गांव में प्रशासन ने ग्रामीणों संग की बैठक।

आपसी सौहार्द बनाने पर दिया बल। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद गांव के प्राथमिक विद्यालय पर दशहरा पर्व के पूर्व ग्रामीणों संग ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी सगड़ी ने की बैठक आपसी सौहार्द बनाने पर दिया बल। अंजान शहीद गांव के प्राथमिक विद्यालय पर रविवार के दिन में 12:00 बजे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया व उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने गांव में हिंदू व मुस्लिम की अच्छी संख्या है। जिसको लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की जिसमें दशहरा पर्व पर व विसर्जन को लेकर विवाद की जानकारी ली। इस दौरान ग्राम प्रधान अजीम खान ने बताया कि वर्ष 2011 में मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने रामलीला व दशहरा पर मेले और विसर्जन को लेकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए वहीं उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने ग्रामीणों को आपसी सौहार्द के साथ महात्मा गांधी के बताए रास्ते सत्य अहिंसा पर चलने के लिए प्रेरित किया और मौजूद सभी को सत्य अहिंसा की शपथ दिलाई। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,ग्राम प्रधान अजीम खान राजेश गुप्ता,दुर्गा गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment