48 घण्टे में बाढ़ से छति का सर्वे कर दे रिपोर्ट::जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ित के क्षेत्र के लेखपालों एव प्रधानों के साथ कि बैठक ।
बाढ़ में हुई छति की ली जानकारी।
गांव में घरों को ऊंचा किया जाने की अधिकतर लोगों की मांग ।
पशुपालन,स्वास्थ,कृषि विकास एव राजस्व विभाग के कसे पेंच।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित प्रधानों लेखपालों के साथ बैठक की गई। जहाँ लोगो ने फसलों,घर गिरने,कटान, और सभी गाँव मे घर एव विद्यालयों की पटाई की मांग करते हए ऊंचा करने की मांग की। जिस पर राजस्व,स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग,पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग,कृषि विभाग के अधिकारियों की पेंच कसते हुए उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और पुल सड़क आदि के मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी को निर्देशित किया कि जितने भी सीएससी सेंटर हैं उन पर जांच करले की सांप काटने के इंजेक्शन व दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अथवा नहीं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की ज्वाइंट टीम लगाकर 48 घंटे के अंदर बाढ़ से हुए नुकसान की छती का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा धिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार पान्डेय को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जो भूसा की कमी हुई है। उसको उपलब्ध कराएं एवं तेजी से गांव में टीम लगाकर टीकाकरण कराएं एवं पशुओं का बीमा कराते हुए उन्हें राहत प्रदान करें एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंद्रसेन मिश्रा से उन्होंने कहा कि गांव में दवाओं आदि का छिड़काव कराते हुए दवाओं का उपलब्धता करें एवं पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के लोग गांव में जाकर पेट्रोलिंग करते हुए सर्वेक्षण करें कि जो भी क्षति या सड़कें पुल आदि कमजोर हुए हैं उनका आकलन करते हुए उसको ठीक कराएं।
गांव में हैंडपंप और स्कूलों को ऊंचा कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष हैं आप से बेहतर प्रबंधन कोई नही कर सकता। आपके बिना सहयोग के हम कुछ नहीं कर सकते आपका सहयोग आपदा प्रबंधन के समय और ज्यादा बढ़ जाता है। जिसके आधार पर आपने इतनी भयंकर बाढ़ को विपत्ति से रोकने में मदद की है। आप सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने गांव में ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के द्वारा एएनएम और प्रधान के संयुक्त खाते के द्वारा गांव में दवाओं आदि का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए। और डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव मे अधिक से अधिक सफाई कर्मियों को दवाओं एवं ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कराते हुए लोगों को जागरूक करें की प्रत्येक घर तक क्लोरीन की गोली उबले हुए पानी भी पिए जिससे की बीमारियों को रोका जा सके। वही बांध को चौड़ीकरण करने के लिए महाराजगंज हरैया अजमतगढ़ की खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप लोग मनरेगा के द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर भेजें जिससे कि बांध का चौड़ीकरण कराया जा सके।
वही अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार ने बताया कि बांध का चौड़ीकरण किया जाना अति आवश्यक है एवं सहनूपुर और जोकहरा बांध को बोल्डर पीचिंग कराए जाने की आवश्यकता है साथ ही साथ महुला से दोहरीघाट तक बंधा कच्चा है जिसको ऊंचा किया जा सकता है पर महुला से महाराजगंज तक बांध पर सड़क होने के कारण उसे ऊंचा नहीं कराया जा सकता। उन्होंने सुझाव दिया कि गांव के अंदर जो आबादी बसी है। उसको मनरेगा के द्वारा ग्राम प्रधान रिंग बंधा बनाकर आबादी को सुरक्षित करें। जिससे कि गांव में पानी ना जाए और गांव को मनरेगा के द्वारा ही ऊंचा किया जा सके। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि यदि कोई समस्या हो तो कंट्रोल रूम पर 9454 41 71 72 पर सूचना दें जिससे कि तत्काल उस पर कार्य किया जा सके। उन्होंने सभी लोगों को राहत पैकेज देने की लिए निर्देशित किया और बताया कि 10000 का पैकेट बाढ़ क्षेत्र में पहुंच चुका है जिसमें 6000 बांटे जा चुके है। उसको यदि आवश्यकता है तो उन्हें भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार पान्डेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंद्रसेन मिश्रा उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह सहित जिला कृषि अधिकारी पंचायती राज अधिकारी अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह बिजली सहायक अभियंता अखिलेश कुमार यादव सहित संतोष कुमार यादव खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह खंड विकास अधिकारी एव समस्त गांव के प्रधान वह संबंधित लेखपाल राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment