Monday, October 17, 2022

दो गांवों में मनरेगा कार्यों का मुख्य प्राविधिक परीक्षक लखनऊ ने किया जांच।

दो गांवों में मनरेगा कार्यों का मुख्य प्राविधिक परीक्षक लखनऊ ने किया जांच। 

अधिकारियों ने बिंदुवार किया परीक्षण,रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई।

निरीक्षण के पूर्व ग्राम्य विकास के कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के चांदपार और महुलिया ग्राम सभा में कराए गए मनरेगा के कार्यों का मुख्य प्राविधिक परीक्षक टीम ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के पूर्व गांवों में किये गए विकास कार्यो की पत्रावली 101 गांवों की समस्त फाइलों का अवलोकन किया गया।अधिकारियों ने मनरेगा से  बनवाए गए सीसी रोड की बिंदुवार जांच की। चांदपार ग्राम में 150 मीटर और 175 मीटर सीसी रोड की तकनीकी जांच की गई। महुलिया ग्राम में सोमनाथ के खेत से त्रिभुवन के खेत तक बने 182 मीटर सीसी रोड की नापी की गई। टीम ने  सीसी रोड को खोदकर जांच की। जांच टीम की अगुवाई कर रहे ग्राम विकास उत्तर प्रदेश के मुख्य प्राविधिक परीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि मनरेगा से हुए कार्यों की स्थलीय जांच की गई है। नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक पर ग्राम विकास के कर्मचारियों को मानक के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया।अभिलेखों के रखरखाव एवं गुणवत्तापूर्ण उन्नयन हेतु सतत प्रयास किए जाने का निर्देश दिया गया।अब तक पाया गया है कि मनरेगा के अंतर्गत केवल तालाब और मार्गो के ही कुछ काम कराएं जा रहे हैं। जबकि इसके तहत 261 कार्यों का प्रावधान है। कर्मचारियों को इस बृहद क्षेत्र की जानकारी दी गई है। जिससे मनरेगा के द्वारा अधिक से अधिक लोगो तक लाभ पहुंचाने के लिए नाली,मार्ग,तटबन्ध,खड़ंजा,सीसी रोड आदि से हटकर भी कार्य करने पर बल दिया गया। जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष कुमार यादव,सहायक अभियंता रोशन लाल,अमरजीत,प्रदीप उपाध्याय,अमरेश मौर्या,प्रधान हाशिम उर्फ भट्टू,दीपक यादव प्रधान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment