ऑटो की टक्कर से अधिवक्ता संघ के महामंत्री घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सगड़ी तहसील के सामने बेकाबू ई-रिक्शा चालक ने अधिवक्ता संघ के महामंत्री को मारी टक्कर जिसमें वह घायल हो गए वही कुछ लोग घायल होने से बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे जीयनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से अधिवक्ता समिति के महामंत्री सूर्यभान यादव को टक्कर लग गई। जिसमें वह घायल हो गए वही पास में खड़े अन्य लोग भी चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। वही मौजूद लोगों ने अधिवक्ता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही ऑटो को पकड़ लिया चालक फौदार यादव पुत्र स्व0 शेखावत को दो चार तप्पड़ मार कर छोड़ दिया गया। वही जीयनपुर चौक पर पूर्व में ऑटो की टक्कर से एक सिपाही की मौत हो गई थी। जिसको लेकर बेकाबू ऑटो की टक्कर के बाद सगड़ी के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त था।
No comments:
Post a Comment