Thursday, October 13, 2022

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 साल बाद 1998 का रिकॉर्ड टुटा।

घाघरा नदी के जलस्तर में 24 साल बाद 1998 का रिकॉर्ड टुटा।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है 24 साल बाद 1998 का रिकॉर्ड टूट गया है। महुला गढ़वल बंधे में महुला से हैदराबाद तक बंधे में जगह जगह रिसाव हो रहा है। अजमतगढ़ विकासखंड के महुला ग्राम पंचायत के छितौनी गांव के पास बंधे में रिसाव के साथ ही ओवरफ्लो भी हो रहा है। टेकनपुर में भी बंधे से रिसाव हो रहा है। हरैया विकासखंड के सहनुपुर,सहबदिया,परसिया गांगेपुर,हाजीपुर,सौनौरा, हैदराबाद तक बंधे में रिसाव हो रहा है। गांवों में लोगों के घरों में घुसा पानी। सगड़ी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों महुला,बरामदपुर, दाम महुला,सहबदिया,हाजीपुर, चक्की हाजीपुर,देवाराखास राजा, झण्डी का पुरवा, श्रीलोचन का पुरवा,सोनौरा,रोशनगंज,हैदराबाद  सहित दो दर्जन गांवों मे पानी भर गया है।
1998 का टूटा रिकॉर्ड,73.20 मीटर पर बह रही घाघरा।
1998 में 72.98 मीटर अधिकतम पर था,आज 73.20 मीटर 10 बजे सुबह पर बह रही है। लाल निशान 71.68 मीटर से 152 सेमी उपर बह रहा है।
डिघिया नाले पर गेज डूब गया है।ईंटा रखकर गेज का माप किया जा रहा है। डिघिया पर खतरा बिन्दु 70.40 से 182 सेमी उपर 72.22 मीटर पर बह रही है।
बाढ़ खंड का मानना है कि  खतरा बढ़ता जा रहा है। अभी और नदी बढ़ेगी। कल से स्थिर हो सकती है।

No comments:

Post a Comment