Friday, October 21, 2022

नेताजी के नही रहने से पार्टी की अपूर्णीय क्षति::विरेन्द्र यादव डब्लू प्रधान संघ अध्यक्ष

नेताजी के नही रहने से पार्टी की अपूर्णीय क्षति::विरेन्द्र यादव डब्लू

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कसड़ा आईमा में शुक्रवार को समाजवादी के रीड कहे जाने वाले और तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगो से लेकर पार्टी के लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष अजमतगढ़ विरेन्द्र यादव उर्फ डब्लू ने कहा कि नेताजी की 82 साल की उम्र में चले जाना पार्टी के लिए बड़ी अपूरणीय क्षति है। इससे पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। जहां नेताजी गरीबों पिछड़ों वंचितों किसानों के मसीहा और हमेशा गरीब जवान किसान के बारे में सोचा करते थे जो अब प्रदेश में कोई ऐसा नेता गरीबों के हितों के बारे में संघर्ष करने के लिए नहीं रहा। वही उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेता जी ने रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सेना का सम्मान और गौरव बढ़ाया उसी तरह से किसानों दलितों पिछड़ों और वंचितों की आवाज बने और समाज को आगे ले जाने का कार्य किया और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हम सबके लिए उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब पार्टी को मजबूत करते हुए पुनः सत्ता पर आसीन करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सगड़़ी एच एन सिंह पटेल ने कहा कि नेताजी के न रहने से हम सब ने एक गरीबों के मसीहा को खो दिया जो हमेशा गरीब वंचितों की आवाज बना करते थे और किसानों के लिए आवाज बुलंद करते थे। नेताजी को जिस तरह से संघर्ष कर के पार्टी को आगे ले गए हम सबको मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान रामआशीष यादव,मेवालाल यादव, चैयरमेन अजमतगढ़ पारसनाथ सोनकर,विजय चौहान,दिनेश यादव,गुड्डू,मनोज चौरसिया,शंभू यादव,शिवसागर यादव,चेयरमैन जीयनपुर हरिशंकर यादव,सुरेंद्र मौर्य,प्रलाभ यादव,राम सरीख यादव,आशीष यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment