Saturday, October 15, 2022

डीआईजी कमिश्नर ने किया बाढ़ शिविरों का निरीक्षण।

डीआईजी कमिश्नर ने किया बाढ़ शिविरों का निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में घाघरा नदी के प्रकोप से जहाँ आम आदमी परेशान है तो वही बेजुबान जानवरो को भी घाघरा के कोप का भाजन बनना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह दाम महुला रिंग बांध कट जाने से दो गांव पूरी तरह घिर गए जिससे 3000 हजार से ऊपर की आबादी प्रभावित हुई लोगो को प्रशासन ने बाहर निकाला और राहत दी। शनिवार को कमिश्नर मनीष चौहान और डीआईजी अखिलेश कुमार ने बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान दाम महुला प्राथमिक विद्यालय एव पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुला में बनाये गए राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए छितौनी में हो रहे मुख्य बांध में रिसाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 68 गांव पूरी तरह से प्रभावित है। जहाँ पर्याप्त नावे लगाई गई है और 1800 लोगो को राहत शिविरों में रखा गया है। 10000 लोगो को पैकेट बनवाकर भेजा जा रहा है। 900 से ऊपर पशुओं को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। नदी घट रही है स्थिति नियंत्रण में है। एनडीआरएफ की टीम आ गयी है जो मोर्चा संभाल लिया है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया जा चुका है। इस दौरान एडीएम राजस्व आजाद भगत, उपजिलाधिकारी सगड़़ी राजीव रतन सिंह,
नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,सीओ सगड़़ी अनिल वर्मा,सगड़़ी विधायक एच एन सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment