Saturday, October 22, 2022

थाना समाधान दिवस पर फरियादियों ने न्याय की लगाईं गुहार नही बनाने दे रहे पशुशाला और नाली ।

थाना समाधान दिवस पर फरियादियों ने न्याय की लगाईं गुहार नही बनाने दे रहे पशुशाला और नाली ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बनावरा मेहनत पट्टी निवासी शिवबचन यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपाल यादव ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर शिकायत की थी मेरी स्वयं की जमीन एव बैनामा की जमीन पर में जब पशुशाला बनाना चाह रहा हूं जिसपर मेरा पूर्व से ही नाद खूंटा लगा हुआ है। जिसपर पर पूरा खड़ंजा बिछा हुआ है। लेकिन गांव के कुछ दबंग विपक्षी लोग पशुशाला का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। जबकि मैंने कोर्ट से भी डिग्री हासिल कर ली है। पूरे कागजात के साथ उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। इस पर थाना प्रभारी यादवेंद्र पान्डेय द्वारा संबंधित लेखपाल को सुपुर्द करते हुए जांच करने का आदेश देते हुए कहां की जांच कर कर न्यायोचित कार्रवाई किया जाए। जीयनपुर कोतवाली के ही छिड़ी जमीन छिड़ी बांसगांव के ग्रामीणों ने जीयनपुर कोतवाली में उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश के द्वारा कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के ही कुछ लोग डिह स्थान से जाने वाले रास्ते का निर्माण नहीं करने दे रहे है। जिस रास्ते का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। जिस पर पुलिस टीम भेजकर रास्ते का निर्माण कार्य पूर्ण करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वही कुदारन तिवारी गांव के प्रधान द्वारा भूमिगत नाला का निमार्ण कराया जा रहा है। जिसे गांव का ही एक व्यक्ति हरिनारायन यादव जो कि  बिलरियागंज थाने का चौकीदार है और नाले का निर्माण नही होने दे रहा है। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली पर भारी संख्या में संबंधित लेखपाल व राजस्व अधिकारी मौजूद थे। शिकायतकर्ता में हरिंदर मौर्य शिव बचन यादव राजस्व निरीक्षक उमा प्रसाद विनोद कुमार गुप्ता श्रीकांत लेखपाल अमित सिंह प्रधान छोटू यादव आदि मौजूद थे। इस के संबंध में आजाद भगत सिंह ए डी एम वित्त ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर आने वाली सभी शिकायतों को राजस्व और पुलिस टीम बनाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र पढ़े हैं। जिसमें टीम बनाकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment