Sunday, October 16, 2022

देवारा के बाढ़ पीड़ितों को बचाने की होगी स्थाई व्यवस्था-- ए के शर्मा।

देवारा के बाढ़ पीड़ितों को बचाने की होगी स्थाई व्यवस्था-- ए के शर्मा।

ऊर्जा मंत्री  ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा।

विधायक एच एन पटेल ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से कराया रूबरू। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़़ी तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि देवारा क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से हर वर्ष परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इसका स्थाई समाधान किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री और अधिकारियों से वार्ता कर स्थाई समाधान का प्रयास करूंगा। सगड़ी तहसील के देवारा अंचल में आई बाढ़ से भीषण तबाही मची हुई है। महुला सहित कई रिंग बांध कट गए हैं। नदी की लहरों से मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने महुला में कटे रिंग बांध का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।
हर संभव मदद की जाएगी। सगड़ी के विधायक एच एन सिंह पटेल ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को बताते हुए कहा की बाढ़ खंड के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। राहत सामग्री बांटने का केवल खोखला वादा चल रहा है। लोगों के घर गिर रहे हैं। उसकी जांच कराकर भरपाई तुरंत कराई जाए। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह। उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह,एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया,सीओ सगड़ी अनिल वर्मा,बिजली विभाग के चीफ एजेंट सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment