हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नौजवान युवक की गई जान।
जीयनपुर कोतवाल ने शव को अपने कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खांड गांव निवासी युवक जो सेना भर्ती की तैयारी करने के लिए रोज की तरह घर से निकला था जो हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। विद्युत विभाग की जर्जर व्यवस्था के शिकार युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। घटना से पूरा परिवार मर्माहत हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय संदीप यादव पुत्र रामकेर यादव रोज की भांति शनिवार की भोर में 4 बजे साइकिल से घाघरा गांव की आरसीसी सड़क से जय किसान इंटर कॉलेज घाघरा लाटघाट के खेल मैदान पर जा रहा था। रास्ते में 11000 का हाईटेंशन तार टूट कर रास्ते में गिरा था। जिसमें उसकी साइकिल फंस गई और वह गिर पड़ा। टूटे तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पीछे से आ रहे अन्य लड़के इसे देखकर रुक गए और भागकर गांव में जाकर शोर मचाया। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र लाटघाट को फोन करके बिजली कटवाई और उसे घर ले आए। इस बाबत पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तार को हटा दिया। वह तीन बहनों के बीच इकलौता था।संदीप के पिता दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी के लिए किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। माता फूलमती देवी बहन प्रियंका नीलम अन्नू का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment