एडीएम वित्त ने जीयनपुर संपूर्ण समाधान दिवस का किया निरीक्षण।
संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम वित्त ने की जनसुनवाई दिए दिशा निर्देश।
बीट के सिपाही व लेखपाल शिकायत रजिस्टर पर दर्ज कर त्वरित निस्तारण के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर थाने पर एडीएम वित्त(शिकायत अधिकारी) आजाद भगत सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर निरीक्षण कर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायत अधिकारी के रूप में तकनीकी रूप से शिकायत पत्रों के निस्तारण के लिए सुझाव दिए वही शिकायत पत्रों को बीट के सिपाही व लेखपाल के शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। वही दोनों को शिकायत पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए संयुक्त रुप से मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान संपूर्ण थाना समाधान दिवस पर मात्र पांच प्रार्थना पत्र आए जिनको निस्तारित करने के लिए राजस्व बीट के सिपाही को निर्देशित किया गया। इस दौरान सगड़ी नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment