Saturday, October 1, 2022

सगड़ी तहसील पर वरिष्ठ मतदाताओं का हुआ सम्मान एसडीएम द्वारा ।

सगड़ी तहसील पर वरिष्ठ मतदाताओं का हुआ सम्मान एसडीएम द्वारा ।

उपजिलाधिकारी ने वरिष्ठ मतदाताओं को किया सम्मानित दिया सम्मान पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़) 
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी। 

आजमगढ़।
सगडी तहसील पर वरिष्ठ मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं को समारोह पूर्वक किया गया सम्मानित दिया गया भारत निर्वाचन आयोग का सम्मान पत्र।
जानकारी अनुसार शनिवार को 2:00 बजे सगड़ी निर्वाचन कार्यालय में समारोह पूर्वक वरिष्ठ नागरिकों 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा व्हील चेयर,रैम्प,स्वयसेवकों,आने जाने की निशुल्क परिवहन सुविधा,कतार में रहित मतदान जैसी व्यवस्था के बाद भी फार्म 12 घ,भरकर अपने घर बैठे मतदान सुविधा दी गई है।वही भारतीय वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं ने भारतीय लोकतंत्र में अत्यधिक रुप से सुविधा का लाभ उठाकर लोकतंत्र में सकारात्मक योगदान देकर संवैधानिक सपनों को पूरा किया और युवा मतदाताओं के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वतंत्र निष्पक्ष समावेशी सुगम और सहभागी बनकर निर्वाचन प्रक्रिया   की प्रगतिशील तंत्र के साक्षी बने ऐसे 29 मतदाताओं को समारोह पूर्वक उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने सम्मानित किया वही भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा सम्मान पत्र उन्हें दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कमलाकांत सिंह,बेचु राय, रामवृक्ष,लालचंद,सूबेदार,ओम प्रकाश,सुफियान,रामविजय,जयप्रकाश सिंह,चन्द्रशेखर सिंह आदि को सम्मानित किया गया। वही बी आर सी रविंद्र यादव,लाल जी सहित निर्वाचन की सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment