Thursday, October 27, 2022

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में बीती रात्रि लगभग 12 बजे चूडिले में दुप्पटे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगो ने आवाज लगाई वह नहीं निकली तो लोगों ने दरवाजा धक्का देकर खोला तो फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका सोनम पुत्री रमेश कुमार उम्र 22 साल निवासी छपरा सुल्तानपुर जिसकी मई 2022 में सागर पुत्र लालजी ग्राम बसारथपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ से हुई थी। पति केरल में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। 2 माह पूर्व सोनम अपने मायके छपरा सुलतानपुर आई थी। किसी बात को लेकर वह नाराज थी और रात में भोजन करके अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह एवं चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। वही पुलिस जांच में जुटीं हुई हैं।

No comments:

Post a Comment