Saturday, February 27, 2021

इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

अंडर-17 इंटर कालेज कबड्डी प्रतियोगिता जैस पब्लिक स्कूल पर हुई आयोजित।

उद्घाटन मैच में ए पी एस स्कूल ने दुर्गा जी इंटर कॉलेज को 15 अंकों से हराया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जे एस पब्लिक स्कूल अंजान शहीद पर इंटर कालेज अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता जिला कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें बालक वर्ग में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया जिनमें मुख्य रुप से दुर्गा जी पब्लिक स्कूल क्लास वैली पब्लिक स्कूल आजमगढ़ पब्लिक स्कूल आनंद मेमोरियल सनशाइन जैसियन आलिया सेंट्रल वह दुर्गा जी इंटर कॉलेज किटी में सम्मिलित हुई वही बालिका वर्ग में सेंट्रल पब्लिक अकैडमी बापू विश्राम राय इंटर कॉलेज बीबीपुर नेवादा इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का सुबह 10:00 बजे भव्य रूप से उद्घाटन किया गया। प्रबंधक मिर्जा महफूज बेग व हाजी नोमान शेख फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन मैच में कबड्डी का रोमांचक मैच हुआ जिसमें ए पी एस स्कूल (28)के खिलाड़ियों ने पॉइंट बनाकर दुर्गा जी इंटर कॉलेज(13) पॉइंट बनाया जिसमें ए पी एस स्कूल ने दुर्गा जी इंटर कॉलेज को 15 अंकों से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में जैसियन पब्लिक स्कूल(19) को आलिया पब्लिक स्कूल (23)ने रोमांचक मुकाबले में 4 अंकों से हराया तो वही क्राश वैली(29) ने आजमगढ़ पब्लिक स्कूल(21) को रोमांचक मुकाबले में 8 अंकों से हराया।
निर्णायक मंडल में प्रीति तिवारी उमेश यादव रामवृक्ष यादव सुरेंद्र मिश्रा पवन पांडेय रवि सिंह अभिमन्यु कुमार इत्यादि लोग सम्मिलित रहे। वही जेपीएस स्कूल के डायरेक्टर असद बेग ने बताया कि बालक व बालिका वर्ग में विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

3 comments: