पूजा पाठ कर गहना लेकर फरार हुए साधु वेश धारी।
महिला को झांसा देकर 40 हजार कीमत के गहने लेकर हुए फरार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बातन गांव में बाइक सवार 3 साधु वेश धारी ने महिला से पूजा पाठ कर गहना लेकर हुए फरार अज्ञात के विरुद्ध रौनापार थाने में दी तहरीर। जानकारी के अनुसार बातन निवासी मीना देवी पत्नी सभानंद साहनी के घर बाइक से सुबह 10:00 बजे 3 साधु उनके घर पहुंचे उस समय उनके पति गेहूं के खेत में पानी देने के लिए गए हुए थे। पूजा पाठ कर महिला से उनके चैन, बाली, नथिया लेकर फरार हो गये। घर पहुंचे पति ने सूचना पाकर बाइक सवार साधुओं का पीछा किया किंतु साधु फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद पीडित महिला के पति ने रौनापार थाने पर पहुंचकर तहरीर दी और बताया कि गहने की कीमत लगभग 50 हजार रुपये रही होगी।
No comments:
Post a Comment