Saturday, February 6, 2021

भारी पुलिस बल के चलते डरे किसान आंदोलन से जुड़े लोग नही सौप सके ज्ञापन।

भारी पुलिस बल के चलते डरे किसान आंदोलन से जुड़े लोग नही सौप सके ज्ञापन।

चक्का जाम को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस,पीएसी के जवान तैनात।

नए कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में नय कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन को देखते हुए शनिवार को चप्पे चप्पे पर पुलिस व पीएसी तैनात रही जिससे किसान आंदोलन के समर्थन में तमाम दलों और किसानों के द्वारा निर्धारित किया गया था कि शनिवार को तमाम तहसीलों और सड़कों को चक्का जाम किया जायेगा। सुचना पर सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव व जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी एव रौनापार एसओ नवल किशोर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तहसील सगड़ी गेट पर तैनात दिखाई दियें और इसी तरह से तमाम जगहों जीयनपुर, लाटघाट, अंजान शहीद,मालटारी,चुनहवा,अजमतगढ़, इमिलिया,आखीपुर, रजादेपुर,बेलकुंडा बनकटा बजरगोसाई,चांद पट्टी, हाजीपुर,महुला आदि कई जगहों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात दिखाई दियें। न कहीं पर चक्का जाम हुआ ना ही कहीं कोई अप्रिय घटना घटी न ही किसी ने तहसील पहुंचकर ज्ञापन ही दिया। हर तरफ शांति दिखाई दिया। वही पुलिस और पीएसी के जवानों को देखकर एक बार लोगों के समझ में नहीं आ रहा था कि किस वजह से इतनी फोर्स तैनात है। वही शांति पूर्वक पूरा दिन निकल जाने के बाद राहत की सांस ली पुलिस।

No comments:

Post a Comment