क्रिकेट टूर्नामेंट में आजमगढ़ बनी विजेता।
आजमगढ़ ने 4 विकेट से सगड़ी टीम को हराया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें आजमगढ़ ने सगड़ी की टीम को 4 विकेट से हराकर विजेता बनी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 9 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया इस दौरान कूल 30 मैच का आयोजन किया गया जिसमें 19 फरवरी शुक्रवार को फाइनल क्रिकेट मैच आजमगढ़ सगड़ी की टीम के बीच में खेला गया जिसमें टास जीतकर सगड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन 8 हो घर में बनाए उसके जवाब में अक्षत कलेक्शन आजमगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर 2 गेंद में 6 विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया इस तरीके से आजमगढ़ की टीम ने सगड़ी की टीम को 4 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया इस दौरान मैन ऑफ द सीरीज विजय साहनी को दिया गया। वहीं विजेता टीम के कप्तान उमेश निषाद ने ट्राफी के साथ प्रथम पुरस्कार के रूप में 21हजार दिया गया वही दूसरे स्थान पर रही सगड़ी की टीम को 11 हजार आयोजक मंडल के द्वारा दिया गया खिलाड़ियों को महफूज अशरफ खान के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया वही आयोजक फुरकान खान नासिर नदीम ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment