Monday, February 15, 2021

एक ही रात में दो घरों में लाखों के जेवर व नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ।

एक ही रात में दो घरों में लाखों के जेवर व नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोकिलपार ग्राम पंचायत के पूर्वा भर्रौली ग्राम में रविवार की रात में चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपये के जेवर एवं लगभग 12 हजार रुपया नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी है। एक ही रात में दो घरों में हुई बेखौफ चोरी से गांव के लोग परेशान और भयभीत हैं। जीयनपुर कोतवाली के कोकिल पार भरौली के सुरेश पाल पुत्र धर्मदेव पाल के परिवार के लोग रविवार को रात में खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए परिवार जनों के मुताबिक रात में लगभग 2:00 के करीब घर के पीछे से छत पर चढ़े चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए और जिन कमरों में हम लोग सो रहे थे। उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर के मध्य में स्थित कमरे में घुसकर उसमें रखे बक्से का ताला तोड़कर चोर 5000 रुपये नकद सोने का दो मंगलसूत्र, दो माला, दो नथुनी, चांदी की पायल, करधन सहित लाखों के जेवर चुरा ले गए। सुरेश पाल के घर चोरी के बाद बेखौफ चोरों ने पड़ोस के ही चंद्रभान यादव पुत्र बसंत यादव के घर को निशाना बनाया और मकान के बाहरी भाग में लगे जंगले को तोड़कर घर में घुस गए और अंदर से कुंडी लॉक कर लिया। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का झाला,दो मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी का पायल सहित लगभग 300000 लाख का गहना और सूटकेस में रखा 8000 रुपया नकद चुरा कर फरार हो गए।चोर घर में रखा सूटकेस ले जाकर कुछ दूरी पर गांव के दक्षिण में लगभग 500 मीटर दूर जितेंद्र पाल के खेत में फेंक दिए थे। चंद्रभान और सुरेश पाल ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment