मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हजारो की चोरी।
एक माह पूर्व भी दो दुकानों में हो चुकी चोरी एफआईआर नही हुई दर्ज।
दो अन्य दुकानों में चोरी का किया प्रयास।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चोको खुर्द बाजार में मृत्युंजय गुप्ता पुत्र रामकंवल गुप्ता निवासी बेरी बेनी बरमौली की मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है जो किराए पर लेकर दुकान किया हुआ है। जिसमें बीती रात चोरों ने दुकान के शटर में लगा दोनों तालों को तोड़कर दुकान के अंदर काउंटर में रखा 30000 हजार रुपये नगद, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप, मॉनिटर, 100 मोबाइल चार्जर, 15 मेमोरी कार्ड एवं दर्जनों एलईडी बल्ब सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान उठा ले गए। जबकि सुबह जब करीब 9:00 बजे दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा लटका मिला जब वह अंदर गया तो दुकान में हजारों का माल चोर उठा ले गए थे। जबकि उसने रविवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे दुकान बंद करके दुकान के अंदर का लाइट स्विच ऑफ कर घर चला गया और सुबह जब आया तो चोरी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लाटघाट पुलिस चौकी के सिपाही व 112 नंबर को लिखित तहरीर दिया। इसी दौरान दो दुकानों का और भी चोरी का प्रयास किया गया अंश मोबाइल सेंटर पर भी चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया पर असफल रहे वही 1 माह पूर्व अंकित सोनी पुत्र शिव कुमार सोनी की मोबाइल की दुकान में इसी तरह से चोरों ने चोरी की थी एवं राजाराम पांडे की दुकान में भी जो जन सेवा केंद्र है के नाम से चलती है उस पर चोरी की गई थी। पर 1 माह बीतने के बाद भी इन दोनों लोगों का चोरी का मुकदमा पुलिस ने अब तक नहीं दर्ज किया। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
वही बाजार में इस तरह के आए दिन हो रही चोरी से लोगों में भय और आतंक का माहौल है जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है और तहरीर देने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा है ना ही इन चोरियों का खुलासा किया जा रहा है। जिसको लेकर लोग कभी भी सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य भी हो सकते हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी लाटघाट ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है जल्द ही इन चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment